लाडपुरा: कोटा माल रोड पर मकान के बाहर से कूलर हुआ चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Ladpura, Kota | Jul 11, 2024 कोटा भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में माला रोड पर एक मकान के बाहर से कूलर चोरी हो गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रेलवे ठेकेदार घनश्याम ने बताया कि उसके मकान में एसी लगा होने के बाद कूलर को घर के बाहर रख दिया था। जो की रात को चोरी हो गया। वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।