लाडपुरा: कोटा महावीर नगर विस्तार योजना और संतोषी नगर में खुली शराब की दुकानों से स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी
Ladpura, Kota | Jul 11, 2024 कोटा नगर निगम दक्षिण के वार्ड 65 में खुली शराब की दुकानों पर दिनभर लगने वाले जमावड़े से वार्ड वासियों को काफी परेशानी होने लगी है। गुरुवार को स्थानीय वार्ड पार्षद शालिनी गौतम ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौप। दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग की है। वार्ड पार्षद का कहना है कि सुबह शाम दुकान के आसपास शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है।