लाडपुरा: कोटा कोरल पार्क से कच्छा बनियान गैंग ने चुराई बाइक, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Ladpura, Kota | Jul 11, 2024 कोटा के बोरखेड़ा थाना इलाके के कोरल पार्क से कच्छा बनियान गैंग द्वारा बाइक चुराने का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। जानकारी के मुताबिक बदमाश पहले आसपास रेकी करते नजर आए। इसके बाद बाइक चुरा कर फरार हो गए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। वही कच्छा बनियान गैंग के आने से इलाके में भी दहशत का माहौल है।