हमीरपुर: मेरापुर के निर्दोष युवक को पुलिस ने वारंटी बताकर कोतवाली लाकर किया टार्चर, कानपुर में जारी है इलाज, जांच नहीं आई
हमीरपुर सदर कोतवाली के मेरापुर निवासी शिवराज सिंह को कोतवाली पुलिस वारंटी बता कर लायी थी। बकौल शिवराज सिंह पुलिस ने उसे जूतों से भी पीटा।उसे सीना व हेड इंजरी है।जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी थी। अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई। यह जानकारी रविवार को दो बजे मिली।