रावतसर: एसडीएम संजय कुमार ने रावतसर में विभिन्न सरकारी उपक्रमों का किया निरीक्षण
रावतसर एसडीएम संजय कुमार ने सोमवार को पीएचसी बर मसर, आपणी योजना धन्नासर व अन्नपूर्णा रसोई रावतसर का निरीक्षण किया। जिसमे चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं, पेयजल व्यवस्थाओं व अन्नपूर्णा रसोई में भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली गई। मौके पर संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।