रावतसर: रावतसर कस्बे में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट की मनाई गई पुण्यतिथि, नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
कांग्रेस द्वारा मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि बनाई गई। मन की उड़ान फाउंडेशन वार्ड नंबर 22 रावतसर में अध्यनरत बच्चों को फल वितरित किए गए। रावतसर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर मेघवाल ने स्वर्गीय राजेश पायलट की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नगर पालिका पार्षद गण व कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे मौजूद।