सहारनपुर: दाबकी जुनारदार में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति पर मारपीट कर हत्या का आरोप, शव दफनाने की तैयारी में थे परिजन
बुधवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दाबकी जुनारदार में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने महिला के पति पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जाता है कि मौत की खबर भी परिजनों को नहीं दी गई थी और शव को चुपके से दफनाने की तैयारी चल रही थी।