सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने धर्मपुरा स्थित आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। फरियादियों ने बिजली, सड़क, राजस्व, पेंशन और आवास से जुड़े मामले रखे। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है।