खंडवा नगर: खंडवा में चोरों का आतंक: मेडिकल कॉलेज के पास दो सूने मकानों से सोने-चांदी के गहने चोरी
रामेश्वर चौकी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के पास बालाजी रेसिडेंसी कॉलोनी में चोरी हो गई। दो सुने मकानों को शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। रविवार सुबह क्षेत्र के लोगों से मिली जानकारी के बाद रामेश्वर चौकी प्रभारी सुभाष नावड़े मौके पर पहुंचे थे। एसआइ नावड़े ने बताया कि पन्नालाल पटेल और जयप्रकाश के घर में चोरी हुई है।