चूरू: नगर परिषद में भाजपा से सभापति के लिए विनय उर्फ शेरू गोयनका ने भरा नामांकन, 21 सितम्बर को होगा मतदान
Churu, Churu | Sep 16, 2026 चूरू नगरपरिषद के सभापति पद के चुनाव को लेकर भाजपा ने बुधवार को अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया। वार्ड 44 से भाजपा पार्षद विनय कुमार उर्फ शेरू गोयनका ने निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी श्वेता कोचर एवं एसडीएम धीरज झाझड़िया के समक्ष सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा के पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.