सिकंदरा: सिकंदरा तहसील में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने धरना दिया, उपजिलाधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
सिकंदरा तहसील परिसर में शनिवार को करीब 11 बजे आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र के लेखपालों ने धरना दिया। इस दौरान लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी रिदम आनंद को ज्ञापन सौंपा। लेखपालों ने प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे की विसंगति दूर करने, मंडल स्तरीय स्थानांतरण न क