प्रेस विज्ञप्ति
जिला जन संपर्क कार्यालय,जमुई।
14 जून 2026
शीर्षक: जमुई चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के मेगा स्वास्थ्य शिविर का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन; कहा– "स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।"
जमुई: चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, जमुई के तत्वावधान में आज महाराजगंज स्थित जय हिंद धर्मशाला में एक विशाल मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने शिविर के विभिन्न काउंटरों का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखकर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन का सबसे बड़ा धन है और आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति निरंतर जागरूक रहना चाहिए। जिला पदाधिकारी ने इस अवसर पर विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि जिला में इस तरह का आयोजन सामाजिक जवाबदेही की भावना को मजबूती देता है और साथ ही समाज के जरूरतमंद लोगों को सीधे राहत पहुंचाकर उन्हें एक बड़ा संबल प्रदान करता है। इसीलिए व्यावसायिक हितों के साथ-साथ इस तरह के सामाजिक और परोपकारी उत्तरदायित्वों का निर्वहन का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। इसके साथ ही उन्होंने चैंबर ऑफ कॉमर्स सदस्यों से अपील की कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी और जनोपयोगी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहने चाहिए।
इस एकदिवसीय मेगा शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय नागरिकों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह निशुल्क प्रदान की गईं। शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार द्वारा मरीजों की आंखों की गहन जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। वहीं जनरल फिजिशियन डॉ. निखिल निलेश ने मरीजों की आम स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाइयों के साथ-साथ बेहतर जीवनशैली की सलाह दी। इसके अतिरिक्त, अविष्कार डायग्नोस्टिक, जमुई के तकनीकी सहयोग से मरीजों के लिए विभिन्न प्रकार के जरूरी लैब टेस्ट भी पूरी तरह मुफ्त आयोजित किए गए, जिससे लोगों को काफी सहूलियत हुई।
#districtmagistratejamui #jamuiupdate #जमुई_प्रशासन #jamuinews #jamuiadministration #jamui Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar @
46 views | Jamui, Bihar | Jun 14, 2026