चंदला: ऑनलाइन दवाओं के विरोध में चंदला के केमिस्ट एकजुट, हड़ताल कर जताया विरोध
चंदला में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में चंदला के दवा व्यापारियों और केमिस्टों ने हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि बिना डॉक्टर के पर्चे दवाओं की ऑनलाइन बिक्री से मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है और स्थानीय मेडिकल व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।