किस्को: कोयल नदी से बरामद शव की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने लोगों से पहचान करने की अपील की
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के डांडू स्थित कोयल नदी से शुक्रवार शाम बरामद एक अज्ञात शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शनिवार शाम 6 बजे तक पहचान न हो पाने पर पुलिस ने लोगों से शव की पहचान में सहयोग की अपील की है। सेन्हा थाना प्रभारी वारिश हुसैन ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है, लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है और उसने टीशर्ट व हाफ पैंट पहना हुआ था