अम्बाला: सीआईए-शहजादपुर ने अवैध हथियार रखने के मामले में दूसरा आरोपी किया गिरफ्तार, शहर के सिविल अस्पताल में कराया मेडिकल
Ambala, Ambala | Mar 27, 2024 सीआइए शहजादपुर ने 25 मार्च को अंबाला नारायणगढ़ रोड से गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अमन को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। जिसे एक दिन के डिमांड पर लिया गया, रिमांड के दौरान आरोपी अमन ने बताया है कि इस मामले में आरोपी दीपू भी शामिल है। जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार किया और उसे भी अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।