अम्बाला: शहीद शुभकरण की अस्थि कलश यात्रा 10वें दिन वापस अंबाला में किया प्रवेश, रात में गांव मरदों साहिब में होगा ठहराव
Ambala, Ambala | Mar 27, 2024 16 मार्च को शंभू बॉर्डर से शुरू हुई शहीद शुभकरण की अस्थि कलश यात्रा आज 10वें दिन अंबाला में दाखिल हुई। इस दौरान अस्थि कलश यात्रा अंबाला कुरुक्षेत्र और करनाल के करीब 250 गांव से होते हुए वापिस अंबाला पहुंची है। किसान नेता अमरजीत सिंह मोहड़ी ने बताया कि आज रात को अस्थि कलश यात्रा का ठहराव अंबाला के गांव मरदों साहिब में होगा।