अम्बाला: साइबर सेल ने 32 लाख ₹5000 की धोखाधड़ी में चेन्नई से दो अन्य आरोपी किए गिरफ्तार,शहर के सिविल अस्पताल में कराया मेडिकल
Ambala, Ambala | Mar 27, 2024 अंबाला छावनी के अग्रसेन नगर के रहने वाले एक व्यक्ति से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 32 लाख 5000 रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर सेल की टीम ने दो अन्य आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार किए हैं।जांच अधिकारी न बताया कि इस मामले में बीती 18 मार्च को देहरादून से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसने रिमांड के दौरान उपरोक्त आरोपियों के नाम का खुलासा किया था।