अम्बाला: शनिवार को शहर के रणजीत नगर में 2 साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर घर में हुई लूट के मामले की जांच जारी: SHO सुनील
Ambala, Ambala | Mar 27, 2024 शनिवार को रणजीत नगर स्थित घर में 2 साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर बदमाश ने 13 वर्षीय लड़की से घर का सामान लूट लिया था। एसएचओ सुनील ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है व जल्द ही आरोपी को पुलिस पकड़ लेगी।