अम्बाला: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए सिविजल एप पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत करें नागरिक - उपायुक्त
Ambala, Ambala | Mar 27, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ शालीन ने सिविजल एप के बारे में बयान जारी करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह ऐप शुरू किया गया है। जिसे नागरिक अपने फोन में डाउनलोड कर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने वाली सामग्री की वीडियो या फोटो शेयर कर सकते हैं। जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।