बासोदा: ग्राम कुरावद में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की टीम ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा
मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की टीम ने बासौदा के ग्राम कुरावद में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया है इस दौरान टीम के सदस्यों ने महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली है