राठ: छिरावल गांव में सार्वजनिक रास्ते से बकरियां ले जाने को लेकर विवाद में दबंगों ने परिवार के चार लोगों को पीटा
Rath, Hamirpur | Jul 1, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के छिरावल गांव में सार्वजनिक रास्ते से बकरियों को ले जाने को लेकर हुए विवाद के चलते दो दबंग व्यक्तियों ने महिलाओं सहित चार लोगों के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। दबंगों के द्वारा की गई मारपीट से तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।