नानपारा: नानपारा के श्रावस्ती चीनी मिल की मुख्य प्रबंधक को भाकियू टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
श्रावस्ती चीनी मिल नानपारा के किसानों की समस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष शेख शाहनवाज हुसैन की अध्यक्षता में शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को हुई। इसका मुख्य उद्देश्य गन्ना पेराई सत्र 2026-27 शुरू होने से पहले किसानों को होने वाली असुविधाओं को दूर करना था। किसानों ने बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए