शाहबाद: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी के साथ गई महिला के पति ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया लेकिन सोमवार को दोपहर 3:00 बजे पीड़ित पति ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।