महोबा: जरौली गांव में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की, हालत गंभीर
Mahoba, Mahoba | Apr 15, 2026 32 वर्षीय आराधना ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।