बारां: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस कार्यालय में संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान को लेकर संपन्न हुई
Baran, Baran | Apr 8, 2026 राजस्थान प्रदेश में पंचायतीराज एवं नगर निकायों के चुनावों को टालने के भाजपा सरकार के निर्णय को लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात बताते हुए इसके विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे “संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान” के तहत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बारां में बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।