Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
image
image
image
image
image

नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया ,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का मन औरंगाबाद:पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बारुण में नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीनगर के विधायक श्री चेतन आनंद थे, जबकि उनकी धर्मपत्नी डॉ. आयुषी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर औरंगाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दया शंकर सिंह, बारुण प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारी, सीतयोग के सचिव, दाउदनगर के शिक्षाविद सुरेश गुप्ता एवं आनंद प्रकाश सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रवींद्र कुमार सिंह ने की। मंच संचालन टी. एन. यादव तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में विधायक श्री चेतन आनंद ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कार के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने नवोदय विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। देशभक्ति, लोक संस्कृति एवं भारतीय परंपरा पर आधारित गीत, नृत्य और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों पर आकर्षक पोस्टर एवं कला प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम में विद्यालय के वरीय शिक्षक कमलेश कुमार, आर. बी. सिंह, प्रमोद यादव, लीला कुमारी, समरेश प्रताप, बजरंगी प्रसाद, दिनेश कुमार, बी. के. गुप्ता, सुराज नंदन, रीता गौड सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

Madanpur, Aurangabad | Aug 6, 2026

MORE NEWS

हाइड्रा वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत  
,शिवगंज बाजार में देर शाम घटी घटना 

औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज बाजार में बुधवार की देर शाम हाइड्रा वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के तेलडीहा गांव के लक्ष्मण तिवारी के इकलौते 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार चंदन बाइक से शिवगंज से अपने घर तेलडीहा लौट रहा था। इसी दौरान शिवगंज बाजार में हाइड्रा वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। हाइड्रा वाहन चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर घटना के बाद तेलडीहा गांव के लोगों ने शिवगंज से तेलडीहा मोड़ तक सड़क किनारे जहां-तहां वाहन लगाने से लगने वाले जाम और सड़क पर गिरी गिट्टी-बालू को दुर्घटना का कारण बताया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

#AurangabadNews #Madanpur #Shivganj #RoadAccident #BiharNews #BreakingNews #HydraAccident #BikeAccident #Teladiha #BiharPolice #LocalNews #AurangabadBihar

हाइड्रा वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत ,शिवगंज बाजार में देर शाम घटी घटना औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज बाजार में बुधवार की देर शाम हाइड्रा वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के तेलडीहा गांव के लक्ष्मण तिवारी के इकलौते 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार चंदन बाइक से शिवगंज से अपने घर तेलडीहा लौट रहा था। इसी दौरान शिवगंज बाजार में हाइड्रा वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। हाइड्रा वाहन चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर घटना के बाद तेलडीहा गांव के लोगों ने शिवगंज से तेलडीहा मोड़ तक सड़क किनारे जहां-तहां वाहन लगाने से लगने वाले जाम और सड़क पर गिरी गिट्टी-बालू को दुर्घटना का कारण बताया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। #AurangabadNews #Madanpur #Shivganj #RoadAccident #BiharNews #BreakingNews #HydraAccident #BikeAccident #Teladiha #BiharPolice #LocalNews #AurangabadBihar

Madanpur, Aurangabad | Aug 6, 2026

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीकुआं के समीप सड़क दुर्घटना,इको कर सवार तीन घायल

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीकुआं के समीप सड़क दुर्घटना,इको कर सवार तीन घायल

Madanpur, Aurangabad | Aug 5, 2026

स्केटिंग करते बाबाधाम निकले गया के 3 युवा, 400 KM की आस्था यात्रा

70 KM रोज स्केटिंग कर देवघर जाएंगे गया के तीन दोस्त

गयाजी कोंच प्रखंड के दजरेजी पड़रामा गांव के रमेश, रविशंकर और दीपक स्केटिंग करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए निकले हैं। तीनों को 400 KM की यात्रा करनी है और रोज 70-80 KM तय करने का लक्ष्य है। ग्रामीणों ने इन्हें विदा किया। यह यात्रा आस्था के साथ फिटनेस और संकल्प का संदेश भी दे रही है।

`#BolBam #Sawan2026 #Gaya #Deoghar #SkatingYatra #BabaBaidyanath`

स्केटिंग करते बाबाधाम निकले गया के 3 युवा, 400 KM की आस्था यात्रा 70 KM रोज स्केटिंग कर देवघर जाएंगे गया के तीन दोस्त गयाजी कोंच प्रखंड के दजरेजी पड़रामा गांव के रमेश, रविशंकर और दीपक स्केटिंग करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए निकले हैं। तीनों को 400 KM की यात्रा करनी है और रोज 70-80 KM तय करने का लक्ष्य है। ग्रामीणों ने इन्हें विदा किया। यह यात्रा आस्था के साथ फिटनेस और संकल्प का संदेश भी दे रही है। `#BolBam #Sawan2026 #Gaya #Deoghar #SkatingYatra #BabaBaidyanath`

Madanpur, Aurangabad | Aug 5, 2026