बेंगाबाद: छोटकी खरगडीहा में ग्राम सभा: विकास, पेयजल और जल-जंगल-जमीन संरक्षण पर हुई चर्चा, ग्रामीणों से सहयोग मांगा गया
पंचायती राज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 4 बजे को बेंगाबाद प्रखंड के छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुखिया सुनीता देवी ने की। कार्यक्रम केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत सचिव, एमपीडब्ल्यू व हल्का कर्मचारी ने विभागीय आंकड़े प्रस्तुत किए।