बीकानेर: जिला कलक्टर और एसपी ने केंद्रीय कारागृह का किया औचक निरीक्षण
बीकानेर में जिला कलक्टर निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने मंगलवार को केंद्रीय कारागृह का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं और बंदियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा इंतजामों और वहां स्थापित सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया। इसके बाद जेल डिस्पेंसरी पहुंचकर भर्ती बंदियों के उपचा