चाईबासा। प्रोजेक्ट आहार एवं मलेरिया मुक्त अभियान के तहत जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने गुरुवार को 2 बजे चाईबासा समाहरणालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण हेतु रवाना किया।