मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में दिल्ली में महिलाओं की निःशुल्क बस यात्रा अब स्मार्ट और पेपरलेस बन रही है।
1 अगस्त 2026 से DTC और Cluster Buses में Free Bus Travel के लिए Saheli Pink Smart Card अनिवार्य होगा। 31 जुलाई 2026 तक Pink Paper Ticket मान्य रहेगा।
अब तक 15 लाख से अधिक Saheli Pink Smart Cards जारी किए जा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन की कोई अंतिम तिथि नहीं है। महिलाएं DTC डिपो, चिन्हित केंद्रों और विशेष शिविरों में जाकर अपना Saheli Pink Smart Card 31 जुलाई के बाद भी बनवा सकती हैं।