मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में दिल्ली में महिलाओं की निःशुल्क बस यात्रा अब और अधिक स्मार्ट और पारदर्शी बन रही है।
1 अगस्त से DTC और Cluster बसों में मुफ्त यात्रा केवल NCMC आधारित सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड के माध्यम से उपलब्ध होगी। 31 जुलाई तक ही पेपर पिंक टिकट मान्य रहेगा।
अब तक लगभग 15 लाख सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। जिन महिलाओं ने अभी तक कार्ड नहीं बनवाया है, वे DTC बस डिपो, अधिसूचित केंद्रों और विशेष शिविरों में पंजीकरण करा सकती हैं। पंजीकरण की कोई अंतिम तिथि नहीं है और यह प्रक्रिया 31 जुलाई के बाद भी जारी रहेगी।
2 views | North Delhi, Delhi | Jul 12, 2026