पन्ना: केन नदी में 'मिट्टी सत्याग्रह': विस्थापितों की हुंकार से हिला प्रशासन, भूख हड़ताल जारी
Panna, Panna | Apr 15, 2026 केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ विस्थापितों का आंदोलन अब 'मिट्टी सत्याग्रह' में बदल चुका है। आज नौवें दिन, भूख हड़ताल पर बैठे हजारों आदिवासियों ने शरीर पर केन की मिट्टी लपेटकर जलधारा में मोर्चा संभाल लिया। तपती धूप और प्रशासन की बेरुखी के बीच, प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि बिना न्याय और विस्थापन नियमों के पालन के, वे पीछे नहीं हटेंगे।