घोड़ाडोंगरी: विधायक गंगा उइके ने जिला भाजपा कार्यालय में 'हर घर तिरंगा' अभियान और 14 अगस्त विभाजन विभीषिका पर हुई बैठक में भाग लिया
घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुईं। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार एवं जिला प्रभारी सुदर्शन गुप्ता के मार्गदर्शन में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।