चकरनगर: अरहर के खेत में लगी भीषण आग, चार बीघा फसल जलकर राख, दमकल ने पाया काबू
सहसों थाना क्षेत्र के नीमरी गांव में रविवार सुबह करीब पौने नौ बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अरहर के खेत में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।नीमरी निवासी रामकिशोर के खेत में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।