पटेरा: ग्राम रमपुरा में कीचड़ भरे रास्ते से अंतिम यात्रा, ग्रामीण बोले- न सड़क है न मुक्तिधाम में चबूतरा
Patera, Damoh | Sep 2, 2026 जनपद पंचायत पटेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगपुर के ग्राम रमपुरा में मूलभूत सुविधाओं की कमी का मामला सामने आया है, गांव में सड़क और अंतिम संस्कार की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम रमपुरा निवासी गुलाब वाई के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बारिश के बीच कीचड़ भरे रस्ते से ले जाना पड़ा।