ग्वालियर गिर्द: सरकारी जमीन पर कब्जे की खूनी जंग, फायरिंग में दो सगे भाइयों की मौत, 3 लोग गंभीर घायल
मुरैना जिले के सुमावली क्षेत्र स्थित हटूंपुरा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई।इस फायरिंग में 2 सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।