मोहनपुर: मधुपुर के फुटबॉल ग्राउंड में पंचायत के दौरान मारपीट, एक घायल
मधुपुर के फुटबॉल ग्राउंड में पंचायती के क्रम में मंगलवार शाम 5:00 बजे मारपीट हो गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में मधुपुर नावाडीह गांव निवासी घायल निसार आलम के पिता मुख्तार आलम ने बताया कि लड़के की शादी 6 महीने पूर्व हुई थी जिसके बाद लड़की फरार हो गई जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी।