मांडर: 29 जून को टांगरबसली में लगेगा आगी मोहर्रम मेला बैठक में लिया गया फैसला
Mandar, Ranchi | Jun 17, 2026 मांडर प्रखंड के टांगरबसली मेला ताड़ में बुधवार सुबह 11 बजे मोहर्रम मेला की तैयारियों को लेकर मेला समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मोहम्मद खालिद ने की। बैठक में सर्वसम्मति से 29 जून को आगी मोहर्रम मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा हुई।