पामगढ़: पामगढ़ क्षेत्र सहित जिले में जनगणना के लिए मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य प्रारंभ
जांजगीर चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में आज 1 मई से भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस चरण में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर सर्वे कर मकानों एवं परिवारों से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्रगणक प्रत्येक मकान का सर्वे।