मवाना: हस्तिनापुर में भीमकुंड मार्ग पर जलभराव और कटी सड़क से बढ़ी मुश्किलें, AAP जिलाध्यक्ष ने PWD को घेरा, DM से करेंगे शिकायत
Mawana, Meerut | Jul 12, 2026 मेरठ के हस्तिनापुर स्थित भीमकुंड मार्ग पर जलभराव और कटी सड़क से ग्रामीणों व किसानों को हो रही परेशानी को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार से मिलकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।