बिजनौर: बिजनौर के नगीना में नगीना तहसील के नोडल अधिकारी डॉ प्रमोद देशवाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Bijnor, Bijnor | May 29, 2026 बिजनौर में शुक्रवार सुबह 11:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें नगीना तहसील के नोडल अधिकारी डॉ प्रमोद देशवाल एक नर्सिंग होम संचालक से ₹5000 की रिश्वत लेते दिख रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने जांच कमेटी गठित कर दी है। साथ ही सीएमओ ने डॉक्टर प्रमोद देशवाल को चार्ज से हटा दिया है।