मुज़फ्फरनगर: पचेंडा रोड की तस्वीर बदलेगी! 37 करोड़ की लागत से बनेगा पक्का नाला, जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात: मंत्री अनिल कुमार
मुजफ्फरनगर में पचेंडा रोड की बदलेगी तस्वीर! जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए 37 करोड़ रुपये की लागत से सात किलोमीटर लंबा पक्का नाला बनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सांसद चंदन चौहान समेत कई नेताओं की मौजूदगी में भूमि पूजन किया। परियोजना पूरी होने पर कई कॉलोनियों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, बच्चन सिंह कॉलोनी मार्ग पर भी निर्माण।