गुन्नौर: गांव बहटकरन के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे खंदक में पलटा, एक की मौत और एक घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के बहटकरन अनूपशहर मार्ग पर गांव बहट करन के समीप रविवार रात करीब 9 बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे खंदक में पलट गया। इस हादसे में गांव भीकमपुर जैनी निवासी शिशुपाल पुत्र गजराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया।