औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड के ढ़िबर पिपरा गांव के शांतनु सिंह ने बिहार राज्य साइकिलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में चौथा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ शांतनु का चयन राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है, जिससे पूरे जिले में खुशी की लहर है।