महोबा: मुहारी गांव के एक युवक ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 21, 2026 महोबा जनपद के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के मुहारी गांव निवासी श्याम सुंदर के 18 वर्षीय पुत्र शिवम ने मंगलवार समय तकरीबन 6 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवक कि हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है।