विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 100 बिस्तर अस्पताल, रामानुजगंज में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में 19 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा लोगों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @healthcggov
#BalrampurRamanujganj #WorldBloodDonorDay #RaktdaanMahadaan #VoluntaryBloodDonation
43 views | Balrampur, Chhattisgarh | Jun 15, 2026