कुमारखंड: बघूवा वार्ड 3 में शराबी ने शराब पीकर हंगामा किया, महिला से मारपीट कर किया घायल
श्रीनगर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर बघुवा वार्ड 3 में शराब ने नशे में एक व्यक्ति हंगामा कर रहा था। महिला विरोध किया तो महिला के साथ शराबी और अन्य ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। शुक्रवार को शाम करीब चार बजे घायल महिला को आनन फनान में परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।