गाज़ियाबाद: कविनगर में स्टील कारोबारी के घर हुई लूट के मामले में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गाजियाबाद पुलिस पर उठाए सवाल
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में एक लूट वारदात हुई थी। बदमाश करीब दो करोड़ रुपये की नकदी और ज्वेलरी लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले पर गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर डकैती पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। करोड़ों रुपये की इस डकैती को लेकर बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।