गाज़ियाबाद: थाना नन्दग्राम पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 21 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद
गाजियाबाद के थाना नन्दग्राम पुलिस ने साईबर फ्राड करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए। 21 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि नौकरी लगवाने के नाम पर खाता खुलवाकर 50 लाख रुपये से ऊपर की ट्राजेक्शन करना, 6 सिम व 3 मोबाइल बरामद हुए हैं।