बवानी खेड़ा: भिवानी पुलिस ने ऑटो चालकों के लिए जारी की गई एडवाइजरी ग्रे रंग की वर्दी व नेम प्लेट के साथ नजर आएगे ऑटो चालक
प्रबंधक थाना यातायात निरीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि परिवहन आयुक्त के नए आदेशानुसार ऑटो चालकों को अब ड्रेस में रहकर काम करना होगा। ये आदेश अब भिवानी समेत पूरे प्रदेश में लागू होगें।राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। पत्र के अनुसार ऑटो चालको को अब ग्रे रंग की वर्दी पहननी होगी। साथ ही कमीज की बाई जेब के उपर नेम प्लेट लगाएगें।